रुड़की,25 जनवरी (आरएनएस)। यूपी बॉर्न फैक्ट्री की दीवार तोड़कर चोरों ने परिसर में रखी मोटर की बॉडी चोरी कर ली। घटना 21 जनवरी की है। सुरक्षा सुपरवाइजर रणजीत सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

