विकासनगर,25 जनवरी (आरएनएस)। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को राजावाला में पूर्व सैनिक, अर्द्ध सैनिक जन जागृति समिति ने ग्रामीणों के साथ रैली निकालकर स्वच्छता की सेवा का संदेश दिया। राजावाला स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को नमन करने के बाद शुरु हुई रैली चौराहा पार करते हुए गांव के सभी प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। रैली में शामिल लोगों ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज और आने वाली पीढिय़ों के लिए जीवन शैली बननी चाहिए। सामाजिक कार्यकर्ता शिशुपाल सिंह नेगी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में स्वच्छता का विशेष महत्व रहा है। वैदिक काल से ही नदियों को स्वच्छ रखने के लिए ऋषियों ने अपना योगदान देते हुए स्वच्छता को अपने जीवन में ढालने का संदेश दिया। समिति के अध्यक्ष हनुमत सिंह रावत ने सार्वजनिक स्थलों, ग्रामीण संपर्क मार्गों पर कूड़ा नहीं डालने की सलाह दी। रैली के बाद लोगों ने सफाई अभियान चलाने के साथ ही मार्गों के किनारे पौधरोपण किया। रैली में बलवंत सिंह, प्रेम सिंह राणा, देवेंद्र सिंह रावत, बालम सिंह बिष्ट, धीरज सिंह, रघुवीर सिंह, विनोद, विक्रम, आदित्य आदि शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

