विकासनगर,25 जनवरी (आरएनएस)। साहित्य संगम पछवादून संस्था विकासनगर के तत्वावधान में रविवार को 77 वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर नगर में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। संतोष गोयल द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। इसके पश्चात कवि सरिता गुप्ता ने भारत की माटी में जन्मे इसका कर्ज चुकाना है, देशभक्ति की रचना सुनाई। कवि नीलम शर्मा ने नित नवल भाव की कविता मुझमें बहती है.. गीत सुनाकर मंत्रमुग्ध किया। मजाहिर खान ने किसी की आरजू मेरे दिल में यूं मचलती है बसंती बसंती.. गजल सुनाई। पवन शर्मा ने धूप की कैसे निभेगी बादलों से दोस्ती…गीत गाया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

