ऋषिकेश,25 जनवरी (आरएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ डोईवाला की ओर से रविवार को वीर बाल दिवस और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर ‘बाल पथ संचलन’ का आयोजन किया गया। जिसमें नन्हें स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में अनुशासन और राष्ट्र प्रेम का अनूठा प्रदर्शन किया। इस दौरान समूचा क्षेत्र भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंज उठा। डोईवाला स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में बाल स्वयंसेवक एकत्रित हुए। यहां से बाल स्वयंसेवक कदमताल करते हुए डोईवाला चौक पहुंचे और पुन: निर्धारित मार्ग से होते हुए वापस आशीर्वाद वेडिंग प्वाइंट पर पहुंचकर पथ संचलन का समापन किया। विभिन्न जगहों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया। मुख्य वक्ता विभाग सह कार्यवाह मनोज ने बच्चों को वीर बाल दिवस के ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराया। उन्होंने साहिबजादों के बलिदान और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्र के प्रति समर्पण ही एक नागरिक का सबसे बड़ा धर्म है। बच्चों को बचपन से ही महापुरुषों के पदचिन्हों पर चलकर देश सेवा का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से बालकों में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत की। मौके पर जिला संघ चालक राजेंद्र बडोनी, जिला प्रचारक नितिन, सुभाष कृषाली, महेश गुप्ता, राकेश ध्यानी, कैलाश जोशी, संजीव लोधी, ईश्वर अग्रवाल, वेद प्रकाश नैथानी, जगदीश, परमानंद, गुलाब, युवराज, आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

