रायपुर, 30 जनवरी (आरएनएस)। दुर्गा नगर केनाल रोड में डकैती की वारदात को अंजाम देने की योजना बनाते स्कार्पियों सवार 6 लोगों को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दुर्गा नगर केनाल रोड में स्कार्पियो क्रमांक सीजी 23 जे 6367 में कुछ संदिग्ध लोग सवार है। मामले में पुलिस ने घेराबंदी कर स्कार्पियों वाहन को रोका और उसमें सवार टिकेश सेन्द्रे 30 वर्ष सहित अन्य 5 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने वाहन में से 1 तलवार, 4 नग डंडा और हॉकी स्टीक जब्त किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
बंछोर
०००


















