हरिद्वार,30 जनवरी (आरएनएस)। हरकी पैड़ी क्षेत्र में रेहड़ी-पटरी लगाने वाले लघु व्यापारियों को संगठित करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए लघु व्यापार एसोसिएशन ने अपना विस्तार किया है। प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में आयोजित आम सभा में सर्वसम्मति से हरकी पैड़ी क्षेत्र की नई इकाई का गठन किया गया। शुभम सैनी को अध्यक्ष, कुंदन कश्यप को महामंत्री और राजू जैन को कोषाध्यक्ष चुना गया। शिवम कश्यप को उप कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। महेंद्र सैनी, शिव चौहान, सुबोध गुप्ता, हरिकिशन, नीरज कुमार, सुनील कश्यप और पप्पू को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया। आम सभा में रेहड़ी-पटरी एवं स्ट्रीट वेंडर्स से जुड़े लघु व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सर्वसम्मति से हुई। इस दौरान अनिल वर्मा, नीरज कुमार, किशन कुमार, अशोक कुमार, अंकुर, नितीश, रवि राम सिंह, विनय सार्थक, अजय, माया देवी, रोशनी, सुनीता चौहान सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। सबने व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया। सर्वे कराकर नए वेंडिंग जोन बनाए सरकार इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि लघु व्यापारियों को संगठित कर उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का अभियान जारी रहेगा। उन्होंने आगामी कुंभ मेले के मद्देनजर कुंभ मेला प्रशासन से मांग उठाई कि रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, हरकी पैड़ी क्षेत्र और प्रमुख पार्किंग स्थलों के आसपास उत्तराखंड नगरी फेरी नीति के अनुरूप नए सर्वे कराए जाएं। अलग-अलग वेंडिंग जोन विकसित किए जाएं, ताकि लघु व्यापारियों को न्यायसंगत रूप से रोजगार का अवसर मिल सके।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

