दरियापुर 31 Jan, (rns) । डॉन बास्को स्कूल पटना का सारण जिला में पहला ब्रांच दरियापुर प्रखंड के दरिहारा भुवाल में खोला गया। इसका उद्घाटन भाजपा नेता और सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह ने स्कूल डायरेक्टर एंथनी दे रोजारीयों के साथ किया। इस अवसर पर भाजपा नेता राजकुमार सिंह ऊर्फ प्रिंस सिंह ने अध्यक्षता की और सामाजिक कार्यकर्त्ता अरविन्द सिंह ने संचालन किया। पैक्स अध्यक्ष राजू सिंह, सरपंच प्रतिनिधि राजेश सिंह, प्रमोद सिंह, टोनू सिंह, विकास सिंह, संतोष शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
भाजपा नेता राकेश कुमार सिंह ने कहा कि इस स्कूल के खुलने से शिक्षा के क्षेत्र में ग्रामीण लोगों के बच्चों को पढ़ाने में सहूलियत होगी और अब शहर के शिक्षा का लाभ गांव में भी मिलेगा। उन्होंने स्कूल के बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और गांव में इस प्रकार के स्कूल की व्यवस्था के लिए स्कूल संस्था को धन्यवाद दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

