० युवा मोर्चा भाजपा की रीड़ है – अजय जम्वाल
रायपुर, 04 फरवरी (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बुधवार को भाजयुमो की आवश्यक बैठक आहूत की गई। बैठक में भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल जी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव जी, प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय जी, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकारिहा सहित भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारी मौजूद थे। भाजयुमो की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ है जो हमेशा अडिग होकर कार्यकर्ता है। हर परिस्थितियों में आगे आकर कार्य करता है। युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकता पार्टी के कार्यों को बूथ लेकर तक ले जाकर करते है। उन्होंने कहा कि युवा काल ही ऐसा काल होता है जिसमें कुछ कर गुजरने का साहस होता है। युवा मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता का आचरण हमेशा अच्छा और सुशील होना चाहिए। युवाओं में सीखने की ललक आखरी सांस तक बनी रहती है।
उन्होंने कहा कि अगले एक साल में युवा मोर्चा को वन बूथ 10 कार्यकर्ता बनाने पर कार्य करना है। हमें प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाने का काम करना है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण की भावना से कार्य करता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हम विश्व की सबसे बड़ी राजनीति पार्टी के कार्यकर्ता है और हम एक परिवार के रूप में कार्य करते है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण की भावना से कार्य करते है। उन्होंने कहा कि पिछले कांग्रेस शासनकाल में प्रदेश में भूपेश बघेल सरकार ने विकास के नाम पर एक भी ईट नहीं लगाई और तत्कालीन भूपेश सरकार में प्रदेश में हाकाकार मचा के रख दिया था। प्रदेश में पुन: विकास के कार्य भाजपा की सरकार बनते ही आरंभ हुआ और लगातार विकास के आयाग गढ़े जा रहे है। उन्होने कहा कि युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता सदैव सक्रिय रहता है और पार्टी के कार्यो को बूथ स्तर तक जाकर उनका क्रियान्वयन कराने में आगे रहते है। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकारिहा ने बैठक में युवा मोर्चा के आगामी कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए कहा कि हमें पार्टी द्वार दिए गए कार्यों को समयबध्द तरीके से पूरा करना है। इस दौरान बैठक में भाजयुमो प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र देवांगन कुणाल ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष कोमल पटेल, पीयुष ठाकुर, भीमा मड़कम, अमन प्रताप सिंह, गौरी गुप्ता, शुभम जायसवाल, मोनू बहादुर सिंह, लोकेश साहू, विशाल पाण्डेय, सन्नी केसरी, आकाश ठाकुर, प्रिया सिंह, मोरध्वज पैंकरा, गौरव पाण्डेय, श्रेणिक बोथरा, ऋषि भसिन, कीर्ति पाढ़ी, अंकित द्विवेदी, अमित सिंघल, वासु शर्मा, अनमोल तिवारी, सुनील शुक्ला, विभूति कश्यप, साक्षी बघेल, पूर्णिमा चौकसे, यशपाल लोधी, विकास शुक्ला, अमित मिश्रा, शशांक साहू सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
०




















