देहरादून,05 फरवरी (आरएनएस)। उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन ने अपनी लंबित मांगों को लेकर 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने का बिगुल फूंक दिया है। यूनियन ने इस संबंध में महानिदेशक (स्वास्थ्य) को सूचना दे दी है। गुरुवार को यूनियन की प्रांतीय अध्यक्ष शिवा दुबे की ओर से पांच सूत्री ज्ञापन भेजा गया, इसमें आशाओं को राज्य कर्मचारी घोषित करने, न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये प्रतिमाह करने, पीएफ व ईएसआई की सुविधा देने और रिटायरमेंट पर पेंशन की मांग प्रमुख है। यूनियन ने 44 श्रम कानूनों को बदलकर चार श्रम संहिताएं लाने का भी विरोध किया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

