देहरादून,05 फरवरी (आरएनएस)। राजधानी में थिंक इक्विल और महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से सामाजिक-भावनात्मक शिक्षण (एसईएल)पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। दून जिले के सभी 07 विकासखंडों एवं 67 सेक्टर सुपरवाइजर्स के लिए (एसईएल) पर आधारित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 04 एवं 5 फरवरी को ब्लॉक सभागार विकासनगर एवं महिला कामकाजी छात्रावास हॉल में संपन्न किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य आंगनबाड़ी तंत्र से जुड़े बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं कर्मचारियों को बच्चों के भावनात्मक, सामाजिक एवं नैतिक विकास के महत्व से अवगत कराना है। टीम में अंकित नेगी, रेखा भंडारी, राहुल सिंह बिष्ट, पूजा, एबीगेल एवं कमलेश ने प्रशिक्षण सत्रों का संचालन किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

