भोपाल 6 फरवरी (आरएनएस)।मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल द्वारा आयोजित प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा–2025 के आवेदन पत्र में कॉलम 7.7 (क्रष्टढ्ढ विशेष शिक्षा संबंधी) को लेकर अभ्यर्थियों को सुधार का एक और मौका दिया गया है।
पहले यह सुविधा 26 दिसंबर 2025 से 10 जनवरी 2026 तक दी गई थी। अब लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देश पर यह पोर्टल दोबारा 04 फरवरी 2026 से 11 फरवरी 2026 तक एमपी ऑनलाइन के माध्यम से खोला गया है।
जिन अभ्यर्थियों के पास ष्ठ.श्वद्य.श्वस्र स्श्चद्गष्द्बड्डद्य श्वस्रह्वष्ड्डह्लद्बशठ्ठ (क्रष्टढ्ढ) की योग्यता है, वे कॉलम 7.7 में हाँ का चयन करें। बाकी सभी अभ्यर्थी इसमें नहीं का चयन करें।
मंडल ने बताया कि तय तारीख के भीतर किए गए सुधार ही मान्य होंगे और उसी के आधार पर आगे की प्रक्रिया होगी।

