रतलाम 16 जून (आरएनएस)। आत्मा परियोजना अंतर्गत खेत बचाओ अभियान के तहत ग्राम पंचायत अयाना तथा ग्राम पंचायत बोरखेड़ा में प्राकृतिक खेती क्लस्टर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को संतुलित रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग, प्राकृतिक खेती, ई-टोकन प्रणाली, आगामी सीजन हेतु खेत तैयार करने तथा विभिन्न खरीफ फसलों एवं उनकी उन्नत किस्मों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम में आत्मा परियोजना से हेमंत सिंह चौहान, एटीएम तथा कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ. शीशराम जाखड़, डॉ. रामधन एवं डॉ. बरखा उपस्थित थी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

