रतलाम 16 जून (आरएनएस)। महाराणा प्रताप जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में श्री हिन्दू वीर शिरोमणी श्री महाराणा प्रताप के 486 वें जन्मोत्सव पर भव्य शौर्य यात्रा आयोजन के अन्तर्गत 16 जून 2026 को प्रात: 8 बजे श्री महाराणा प्रताप चौक (सैलाना बस स्टैंड चौराहा) स्थित हिन्दू वीर शिरोमणी श्री महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पंडित आचार्य आशीष सावरा, पंडित गोपाल सावरा के मुखारविन्द से वैदिक मंत्रोच्चार से दुग्धाभिषेक एवं पंचामृत से अभिषेक कर श्री एकलिंगनाथ महादेव की भगवा ध्वजा लगाई गई।
श्री महाराणा प्रताप जन्मोत्सव समिति के नरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि दिं. 17 जुन 2026 बुधवार को सायं 4 बजे सर्वप्रथम महलवाड़ा परिसर में राजराजेश्वरी पदमावती माता मंदिर एवं जागनाथ महादेव मंदिर पर पूजा-अर्चना कर माता को चुनरी अर्पण एवं महाआरती कर रतलाम संस्थापक महाराजा श्री रतनसिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राजमहल (महलवाड़ा) परिसर से जय महाराणा, जय भवानी, जय शिवाजी के जयघोष के साथ शौर्य यात्रा प्रारम्भ होगी जो कि नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई श्री महाराणा प्रताप चौक (सैलाना बस स्टैंड चौराहा) पर समाप्त होगी।
आज के आयोजन में सर्वश्री राजेन्द्रसिंह गोयल, विजय सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह सोलंकी शैलेन्द्रसिंह देवड़ा, दिलीप सिंह सोनगरा , वीरेंद्र प्रतापसिंह खंगारोत्र, गोविन्दसिंह चौहान, नरेन्द्रसिंह सिसौदिया, सत्यनारायण सिंह सोलंकी, मयंकसिंह राठौर, हर्ष सिंह पंवार, हेमंत सिंह भाटी, दीपक सिंह देवड़ा, अमनसिंह चंद्रावत, निखिलेश सिंह पंवार, देवेन्द्रसिंह जाधव, किरण तंवर, मीनाक्षी राठौर, जया गोयल, किरण गोयल, नीतू राठौर, अनिता सोलंकी, वंदना भाटी, जसकुंवर पंवार सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
श्री महाराणा प्रताप जन्मोत्सव समिति ने समस्त समाजजनों एवं नगरवासियों से आग्रह किया है कि वे 17 जुन 2026 बुधवार को सायं 4 बजे सर्वप्रथम महलवाड़ा परिसर से निकलने वाले भव्य शौर्य यात्रा में शामिल होने के लिए किसी निमंत्रण, बुलावे एवं फोन का इतंजार ना करें और भव्य शौर्य यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर आयोजन को सफल बनावें।
भव्य शौर्य यात्रा राजमहल पैलेस रोड़ से प्रारम्भ होकर डालुमोदी बाजार, माणक चौक, घांस बाजार, चौमुखीपुल,गणेश देवरी, धानमंडी, शहीद चौक से होते हुए श्री महाराणा प्रताप चौक (सैलाना बस स्टैंड चौराहा) पर यात्रा समापन होगी।
शौर्य यात्रा में सर्वप्रथम प्रचार रथ, उसके पीछे बुलेट वाहन पर राष्ट्रीय तिरंगा ध्वज एवं भगवा ध्वज लेकर युवा चलेंगे। इनके पीछे घुड़सवार, बैंड, क्षत्रिय सरदार, ढोल नगाडे, दुर्गा वाहिनी, क्षत्राणियां एवं चार रथ रहेंगे, वहीं करीब 250 से अधिक समिति सदस्यों की टीम शौर्य यात्रा का मोर्चा संभालेगी, जिसमें पार्किंग से लेकर यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी भी रहेगी। शौर्य यात्रा में 300 से अधिक बालिकाएं केसरिया साफा धारण कर सम्मिलित होगी। शौर्य यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं द्वारा जय महाराणा-जय शिवाजी के जयघोषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। शौर्य यात्रा में चार भव्य रथ रहेंगे जिसमें सर्वप्रथम रथ में महाराणा प्रताप का चित्र, दूसरे रथ में महाराजा रतनसिंह का चित्र, तीसरे रथ में शिवाजी महाराज का चित्र एवं चौथे रथ में महाराजा छत्रसाल बुंदेला की चित्र। शौर्य यात्रा में क्षत्रिय – क्षत्राणियाँ अपनी पारंपरिक वेशभूषा में यात्रा में सम्मिलित होगी।

