सनी देओल की युद्ध ड्रामा फिल्म बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिर पर अपना पूरा जोर लगाती दिख रही है। यह भारत में 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने के बेहद करीब पहुंच चुकी है। इसी के साथ सिनेमाघरों में रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 भी लगी हुई है, जो कछुए की चाल चलते-चलते अपना दम तोडऩे के बेहद करीब है। दोनों ही फिल्मों की ताजा कमाई के आंकड़े आ गए हैं। यहां जानिए किसने कितनी कमाई की है।
सनी की फिल्म गदर 2 ने 300 करोड़ के क्लब में जगह बनाई थी, और अब उनकी हालिया रिलीज फिल्म बॉर्डर 2 यह कारनामा दिखाने के बेहद करीब है। सैकनिल्क के मुताबिक, इसने 14वें दिन 3.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया है जिसके बाद भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई 294.25 करोड़ रुपये हो चुकी है। फिल्म की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है जिसमें वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ भी अहम किरदार में हैं।
उधर 30 जनवरी को रिलीज फिल्म मर्दानी 3 एक हफ्ता भी खुद को संभाल नहीं पाई। कमाई धड़ाम से नीचे आ गई है। इसने 7वें दिन, यानी गुरुवार को महज 1.85 करोड़ कमाए हैं, जो छठे दिन 2.1 करोड़ रुपये के मुकाबले कम हैं। कुल मिलाकर रानी की फिल्म ने अब तक का सबसे कम कारोबार किया है जिसके बाद कुल कमाई 26.30 करोड़ रुपये हुई है। फिल्म के निराशाजनक प्रदर्शन ने मेकर्स की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

