हर्षवर्धन राणे और पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा होकेन की फिल्म सनम तेरी कसम 2016 में रिलीज हुई थी जिसने लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल की। 2025 में जब इसे दोबारा रिलीज किया गया तो इसने लोगों तहलका ही मचा दिया। सिर्फ 3 दिनों में करीब 15 करोड़ से ज्यादा कारोबार कर लिया। फैंस बेसब्री से इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं जिसके बनने की खबरें कई बार आईं, लेकिन निर्माता दीपक मुकुट ने सीक्वल की पुष्टि कर दी है।
सनम तेरी कसम 2 के 10 साल पूरे होने पर निर्माता ने इंस्टाग्राम पर लिखा, मुझे बचपन से फिल्म निर्माण में दिलचस्पी रही है। सबसे ज्यादा मुझे इस बात ने आकर्षित किया कि मैं एक निर्माता बनकर इसे साकार करने में मदद कर सकूं। सनम तेरी कसम के साथ मेरा यह सपना साकार हुआ। ईश्वर की कृपा, माता-पिता के आशीर्वाद से फिल्म रिलीज को 1 दशक पूरा हुआ, लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। इसका एक रीबूट आने वाला है।
दीपक ने पोस्ट के जरिए सनम तेरी कसम की पूरी टीम को धन्यवाद दिया। साथ ही फिल्म के सह-निर्देशक राधिका राव और विनय सप्रू और संगीतकार हिमेश रेशमिया को आभार जताया। उधर सनम तेरी कसम 2 की आधिकारिक पुष्टि ने फैंस को उत्साहित कर दिया है। एक यूजर ने लिखा, मैं फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं, यह मेरी पसंदीदा फिल्म है। एक अन्य ने लिखा, क्या शानदार फिल्म है। अगला भाग तो सिनेमा में आग लगा देगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

