नईदिल्ली,07 फरवरी। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले ही मैच में फहीम अशरफ ने पाकिस्तान को शर्मनाक हार से बचा लिया. जब आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए फहीम अशरफ ने 19वें ओवर में 24 रन जड़कर मैच को पाकिस्तान की झोली में डाल दिया. क्योंकि उस समय पाकिस्तान को 2 ओवर में 29 रनों की जरूरत थी और उसके पास केवल 2 विकेट ही हाथ में थे. लेकिन फहीम अशरफ ने 11 गेंदों में 29 रनों की पारी खेलकर पाकिस्तान को हारा हुआ मैच जीता दिया.
इस पारी की वजह से पाकिस्तान 19.3 ओवर में 148 रनों का लक्ष्य किसी तरह से हासिल करने में सफल हो गई. कोलंबो में खेले गए टूर्नामेंट के पहले मैच में नीदरलैंड्स की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट हो गई थी.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

