भोपाल,07 फरवरी (आरएनएस)। नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने सीएम हेल्प लाईन, कॉल सेंटर व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत पुराने शहर के विभिन्न बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही जारी रखते हुए 03 ट्रक सामान जप्त किया जबकि शहर के अन्य क्षेत्रों में अतिक्रमण निरोधक कार्यवाही करते हुए बड़ी संख्या में विभिन्न प्रकार की सामग्री जप्त की जबकि निगम अमले ने पुलिस प्रशासन की कार्यवाही में सहयोग देते हुए आनंद नगर पुलिस चौकी के आसपास से 15 दुकानों का अतिक्रमण हटाया साथ ही यातायात पुलिस को सहयोग देकर करोद चौराहे से 50 दुकानों के बाहर रखा सामान हटवाया और 10 चार पहिया वाहनों के चालान भी बनवाये।
निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने शनिवार को उत्तर एवं मध्य विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले पुराने शहर के मारवाड़ी रोड, बुधवारा, इतवारा, आजाद मार्केट, जुमेराती, मंगलवारा आदि क्षेत्रों में अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए ठेले, गुमठी, पान पार्लर, काउंटर, स्टैण्ड बोर्ड, टेबिल, कुर्सी व दुकानों के बाहर रखा सामान हटवाया और 03 ट्रक विभिन्न प्रकार की सामग्री जप्त की।
निगम अमले ने कोलार सर्वधर्म, ललिता नगर मंदाकिनी, डीमार्ट, भारत माता चौराहा, सूरज नगर, 1100 क्वाटर, जवाहर चौक, लिंक रोड नंबर-1,2,3 न्यू मार्केट रंगमहल, बोर्ड आफिस चौराहा, एम.पी.नगर जोन-1, आईएसबीटी, चेतकब्रिज, रचना नगर, प्रभात चौराहा अषोका गार्डन, पुष्पा नगर, आनंद नगर चौकी, भानपुर कल्याण नगर, भानपुर षिवनगर, करोंद सब्जी मण्डी, करोंद हाउसिंग बोर्ड, करोंद चौराहा, टीला जमालपुरा इन्द्रा नगर, टीला जमालपुरा बीडीए कालोनी, हमीदिया अस्पताल, रॉयल मार्केट, ईदगाह हिल्स वाजपेयी नगर आदि क्षेत्रों में भी अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए भानपुर कल्याण नगर एवं चेतक ब्रिज के पास से अवैध रूप से बने 01-01 छप्पर, शिवनगर में नाली के ऊपर अवैध रूप से रखी फर्शियां, टीलाजमालपुरा बीडीए कालोनी में नाली पर अवैध रूप से बना चबूतरा हटाया साथ ही बड़ी संख्या में ठेले, गुमठी, पान पार्लर, काउंटर, टेबिल, कुर्सी, आइसक्रीम की गाड़ी व दुकानों के बाहर रखा सामान हटवाया और 14 ठेले, 02 पान पार्लर, 01 काउंटर, 04 तिरपाल, 02 तराजू, 01 टेबिल, 06 कुर्सियां आदि जप्त किया।
इसके अतिरिक्त निगम अमले ने पुलिस प्रशासन की कार्यवाही में सहयोग देते हुए आनंद नगर पुलिस चौकी के आसपास से 15 दुकानों का अतिक्रमण हटाया साथ ही यातायात पुलिस को सहयोग देकर करोद चौराहे से 50 दुकानों के बाहर रखा सामान हटवाया और 10 चार पहिया वाहनों के चालान भी बनवाये।

