दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी की एक्शन-कॉमेडी फिल्म मन शंकर वरप्रसाद गरु संक्रांति के मौके पर 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जिन लोगों ने उस वक्त फिल्म का लुत्फ नहीं उठाया था, उन्हें डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखने का मौका मिलेगा। निर्माताओं ने फिल्म की ओटीटी रिलीज तारीख जारी कर दी है। एक खुशखबरी यह भी है कि फिल्म को तेलुगु के अलावा हिंदी भाषा में रिलीज किया जाएगा जिससे हिंदी पट्टी के दर्शक भी इसे देख सकेंगे।
चिरंजीवी की फिल्म मन शंकर वरप्रसाद गरु जी5 पर दस्तक देगी। इस अपडेट को साझा करते हुए निर्माताओं ने कैप्शन दिया, 11 फरवरी को आ रही है! अब तक की सबसे बड़ी घोषणा। मेगा विक्टोरियस ब्लॉकबस्टर फिल्म 11 फरवरी को सिर्फ जी5 पर दिखेगी। फिल्म में नयनतारा, कैथरीन ट्रेसा, जरीना वहाब, हर्ष वर्धन और अभिनव गोमातम समेत कई सितारे शामिल हैं, जबकि वेंकटेश दग्गुबाती ने कैमियो किया है। इसने 25 दिनों में दुनियाभर में करीब 375 करोड़ रुपये कमाए थे।
यह फैमिली एंटरटेनर इमोशन, ह्यूमर और रिश्तों पर आधारित है, साथ ही इसमें ज़बरदस्त ड्रामा भी है. एक्शन, कॉमेडी, इमोशन और फैमिली ड्रामा का ब्लेंड, यह फिल्म एक नेशनल सिक्योरिटी ऑफिसर (चिरंजीवी) की कहानी है जो अपने अलग हो चुके परिवार की रक्षा करता है और इस दौरान प्यार, जि़म्मेदारी और पछतावे को फिर से पाता है. चिरंजीवी की शानदार स्क्रीन प्रेजेंस और नयनतारा की जबरदस्त पॉपुलैरिटी के कारण, फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

