देहरादून,08 फरवरी (आरएनएस)। सेंट जोसेफ स्कूल में तैनात टेनिस कोच राजीव यादव को भू-माफियाओं के डराने-धमकाने का मामला सामने आया है। पीडि़त का आरोप है कि पन्नू सरदार, मुन्ना सिंह और उसकी पत्नी अनुराधा सिंह उनकी डालनवाला स्थित कीमती जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। आरोप है कि मुन्ना सिंह पर बिहार में अपराधिक केस दर्ज हैं। पीडि़त पर जबरन सेल डीड करने का दबाव बना रहा है। विरोध करने पर आरोपियों ने गोली मारने की धमकी दी है। इंस्पेक्टर डालनाला संतोष कुंवर ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

