हरिद्वार,13 मार्च (आरएनएस)। गुरुकुल कांगड़ी सम विवि के मुख्य परिसर के प्रशासनिक ब्लॉक में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की नई शाखा का शुभारंभ हो गया। एसबीआई के महाप्रबंधक दीपेश राज और कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा ने रिबन काटकर इसका उद्घाटन किया। इससे पहले, डॉ. दीनदयाल के ब्रह्मत्व में वैदिक यज्ञ किया गया। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. सत्यदेव निगमालंकार, वित्ताधिकारी प्रो. वीके सिंह, प्रो. प्रभात कुमार, ब्रांच मैनेजर श्वेता राजलक्ष्मी, प्रो. एलपी पुरोहित, उप कुलसचिव श्वेतांक आर्य, डॉ. मिथिलेश पांडेय मौजूद रहे।

