श्रीनगर गढ़वाल,05 मई (आरएनएस)। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय ने पहली बार समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्री-पीएचडी परिणाम सफलतापूर्वक घोषित किया। यह विश्वविद्यालय की डिजिटल प्रक्रियाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम है। इस कार्य में दिल्ली स्थित समर्थ पोर्टल टीम का विशेष सहयोग रहा। विशेष कार्य अधिकारी (परीक्षा) प्रो. आरएस फर्त्याल ने कहा कि समर्थ पोर्टल के माध्यम से परिणाम घोषित करना पारदर्शिता, समयबद्धता एवं दक्षता को सुनिश्चित करता है। इससे परीक्षा संबंधी प्रक्रियाएं अधिक सुव्यवस्थित होंगी तथा विद्यार्थियों को समय पर परिणाम उपलब्ध कराना संभव हो सकेगा। परीक्षा नियंत्रक प्रो. गौतमवीर ने बताया कि विवि भविष्य में भी तकनीकी नवाचारों को अपनाते हुए परीक्षा प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ और पारदर्शिता बनाने पर विशेष ध्यान देगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

