श्रीनगर गढ़वाल,05 मई (आरएनएस)। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग की ओर से आईटीआई परिसर में रोजगार महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर 152 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। महोत्सव में पहुंची ऑटोमोबाइल व सर्विस सेक्टर से जुड़ी कंपनियों में रोजगार के लिए अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया। सेवा योजना अधिकारी मुकेश पयाल ने बताया कि 8 कंपनियां महोत्सव में मौजूद रहीं जबकि 3 कंपनियों ने ऑनलाइन माध्यम से अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। उन्होंने कहा कि 152 अभ्यर्थियों में से 38 अभ्यर्थियों को अलग-अलग कंपनियों की ओर से शॉर्ट लिस्ट किया गया है। इस मौके पर क्षेत्रीय सेवा योजन अधिकारी उत्तम कुमार, मेधा फाउंडेशन की ओर से मेघा व आईटीआई के कर्मचारियों ने योगदान दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

