श्रीनगर गढ़वाल,05 मई (आरएनएस)। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में आगामी ओड सेमेस्टर 2026 के लिए पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। संस्थान के नौ विभागों में पूर्णकालिक एवं अंशकालिक पीएचडी कार्यक्रमों के लिए विभिन्न श्रेणियों में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। संस्थान प्रशासन के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया इंस्टिट्यूट फेलोशिप, सीएसआईआर, यूजीसी, एलएस, स्पॉन्सर्ड, सेल्फ-स्पॉन्सर्ड एवं प्रोजेक्ट श्रेणियों के अंतर्गत संचालित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 30 मई तक आवेदन कर सकते हैं। चयन के लिए लिखित परीक्षा और साक्षात्कार 15 जुलाई को आयोजित किए जाएंगे। प्रवेश से संबंधित जानकारी के लिए अभ्यर्थी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट 222.ठ्ठद्बह्लह्वद्म.ड्डष्.द्बठ्ठ? पर विजिट कर सकते हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

