*चुनाव आयोग ने बंगाल में नई विधानसभा के गठन के लिए नोटिफिकेशन जारी किया
पश्चिम बंगाल 06 may (Rns)/- चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी ने सीएम पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है। ममता ने कहा है कि मैं चुनाव में हारी नहीं, मुझे हराया गया है। उन्होंने EVM की लूट का आरोप लगाया है। हालांकि, दूसरी ओर चुनाव आयोग ने बंगाल में नई विधानसभा के गठन के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग ने नोटिफिकेशन पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को भेज दिया है। इसी के साथ बंगाल में चुनाव प्रक्रिया का काम पूरा हो गया है। चुनाव आयोग के इस कदम से बंगाल में नई सरकार शपथ का रास्ता साफ हो गया है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे से इनकार करने पर पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा- “इसका चुनाव आयोग से कोई लेना-देना नहीं है। यह मुख्यमंत्री, राज्यपाल और भारत के राष्ट्रपति का मामला है। इसमें हमारी कोई भूमिका नहीं है और हम इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।” उन्होंने बताया कि हमने चुनाव आयोग की अधिसूचना राज्यपाल को सौंप दी है।

