नईदिल्ली,09 फरवरी। टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा दिन भी पहले दिन की तरह काफी ज्यादा रोमांच से भरा रहा. जहां पहले मैच में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा रन चेज करके जीत दर्ज की, तो वहीं दूसरे मैच में इंग्लैंड की टीम नेपाल जैसी टीम से हारने से बाल बाल बचा. जबकि तीसरे मैच में मेजबान श्रीलंका ने आयरलैंड को मात देकर जीत के साथ अपने अभियान की शुरूआत की है.
न्यूजीलैंड ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ग्रुप डी के अपने पहले मैच में अफगानिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया. कीवी टीम ने अफगानिस्तान के 183 रनों के विशाल टारगेट को 13 गेंदें बाकी रहते ही हासिल कर लिया. इसके साथ उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा सफल चेज का रिकॉर्ड भी बना दिया. इससे पहले ये रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम था, जिन्होंने एशिया कप 2022 के दौरान अफगानिस्तान के खिलाफ 176 रन चेज किया था.
मैच में टिम सेफर्ट ने 42 गेंदों में 7 चौके और तीन छक्कों की मदद से 65 रनों की पारी खेली, जिसकी वजह से उनको प्लेयर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड दिया गया. इसके अलावा ग्लेन फिलिप्स ने 25 गेंद में 42, चैपमैन ने 17 में 28, डेरिल मिशेल 14 में 25 और कप्तान सेंटनर 8 गेंद 17 रन बनाकर मैच को जीता दिया. वहीं अफगानिस्तान की तरफ से गुरबाज ने 22 में 27 और गुलबदिन नायब 35 में 63 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन ये उनकी टीम को मैच जीतने के लिए काफी नहीं था.
दिन का दूसरा मैच ग्रुप सी के दो बार की वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड और नेपाल के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. जिसमें इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 184 रन बनाने में सफल रहा. लेकिन वो इस मैच को किसी तरह से केवल 4 रन से ही जीतने में सफल हो पाया. क्योंकि नेपाल आखिरी 7 गेंद में 10 रन नहीं बना सका. वो 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 180 रन ही बना पाए.
कप्तान रोहित पौडेल के 34 में 39, दीपेंद्र सिंह 29 में 44 और आखिर में लोकेश बम के 20 में 39 रनों की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत नेपाल टी20 वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत दर्ज करने के करीब पहुंच गया. हालांकि, सैम करन ने शानदार आखिरी ओवर फेंका, 10 रन बचाकर इंग्लैंड को एक रोमांचक मुकाबले में जीत दिलाई. ऑलराउंडर विल जैक्स ने इंग्लैंड को एक मजबूत फिनिश दिया, उन्होंने सिर्फ 18 गेंदों में 39 रन बनाए, उसके बाद 2 ओवर में 17 रन देकर एक विकेट भी लिए. जिसकी वजह से उनको प्लेयर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड दिया गया.
दिन का तीसरा मैच टी20 विश्व कप के ग्रुप बी के मेबान श्रीलंका और आयरलैंड के बीच खेला गया. जिसमें मेजबान टीम ने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आयरलैंड को 20 रनों से हरा दिया. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए, श्रीलंका एक समय 87/4 पर संघर्ष कर रहा था, जिसमें बीच के ओवरों में एक भी बाउंड्री नहीं लगी थी, लेकिन कामिंदु मेंडिस की सिर्फ 19 गेंदों पर 44 रनों की तूफानी पारी और कुसल मेंडिस की 43 गेंदों पर नाबाद 56 रनों की पारी ने उन्हें 163/6 के अच्छे स्कोर तक पहुंचाया. कामिंदु मेंडिस को उनकी तेज पारी खेलने की वजह से प्लेयर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड दिया गया.
उसके बाद श्रीलंका की स्पिन जोड़ी महेश थीक्षाना और वानिंदु हसरंगा ने तीन-तीन विकेट लेकर आयरलैंड को 19.5 ओवर में 143 रनों पर ऑल आउट कर दिया. थीक्षाना ने अपने चार ओवरों में 3-23 विकेट लिए, जबकि हैमस्ट्रिंग में परेशानी के बावजूद हसरंगा ने 3-25 का शानदार स्पेल डाला. यह एक आसान जीत नहीं थी, लेकिन श्रीलंका ने दो महत्वपूर्ण अंक हासिल किए, जिससे ग्रुप बी में उनकी स्थिति मजबूत हो गई.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

