कोलंबो,09 फरवरी। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने एक अनचाहा रिकॉर्ड बनाया, जब वह रविवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड के खिलाफ मैच में डक पर आउट हो गए. वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे जयादा बार डक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
शनाका पहली ही गेंद पर डक पर आउट हो गए, जब उन्होंने ऑफ साइड पर जांघ की ऊंचाई वाली फुल टॉस गेंद पर शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन बड़ा छक्का लगाने की उनकी कोशिश नाकाम रही और गेंद बल्ले के किनारे से लगकर शॉर्ट थर्ड मैन पर खड़े मार्क अडायर के पास चली गई, जिन्होंने शानदार कैच लपक लिया.
यह 34 वर्षीय शनाका का 113 टी20 इंटरनेशनल पारियों में 16वां जोरो था, इस तरह उन्होंने रवांडा के जैपी बिमेनिमाना का अनचाहा रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो 62 मैचों में 15 बार डक पर आउट हो चुके हैं.
इस तरह शनाका के नाम टी20आई फॉर्मेट में सबसे ज्यादा बार डक हो गया है, जबकि आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग 158 मैचों में 14 डक के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि थाईलैंड के सी. चैटफाइसन 52 मैचों में 13 जोरो के साथ चौथे स्थान पर हैं. वहीं टेस्ट खेलने वाले देशों में, बांग्लादेश के सौम्य सरकार 13 जीरो के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं.
हालांकि शनाका के जीरो पर आउट होने के बावजूद श्रीलंका ने कुसल मेंडिस के नाबाद 56 और कामिंदू मेंडिस के महत्वपूर्ण 44 रनों की बदौलत टी20 वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में आयरलैंड के खिलाफ 20 ओवर में 163/6 का स्कोर बनाने में सफल रहा. उसके बाद उनके स्पिनरों ने शानदरा गेंदबाजी करके आयरलैंड को 143 पर ऑलआउट कर दिया, जिसके साथ वो 20 रनों से मैच को अपने नाम कर लिया.
००

