जबलपुर 9 फरवरी (आरएनएस)। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को अवैध हथियार एवं मादक पदार्थो की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.), तथा नगर पुलिस अधीक्षक माढ़ोताल श्री बी.एस.गोठरिया के मार्गदर्शन में थाना माढ़ोताल की टीम द्वारा 1 आरोपी को 1 पिस्टल एवं 1 कारतूस सहित रंगे हाथ पकडा गया है।
थाना प्रभारी माढ़ोताल श्री वीरेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि दिनॉक 8-2-26 की रात में विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सफेद रंग की टीशर्ट एवं काले रंग का जींस पहने औरिया मटर मंडी के सामने हनुमान मंदिर के बाजू से हाईवे सर्विस रोड़ में खड़ा है जो अपने पास पिस्टल रखे है कोई घटना कर सकता है, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम नीरज जैन पिता निर्मल चंद जैन उम्र 36 वर्ष निवासी पड़वार तिराहा सूरतलाई कटंगी रोड़ माढ़ोताल बताया, तलाशी लेने पर कमर मे जीन्स पेंट में वायें तरफ देशी पिस्टल रखे मिला, पिस्टल की मैगजीन चैक करने पर एक कारतूस लोड पाया गया, आरोपी नीरज कुमार जैन के कब्जे से देशी पिस्टल एवं कारतूस जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त पिस्टल कारतूस कहॉ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ जारी है।
उल्लेखनीय है कि पकडा गया आरोपी नीरज जैन के विरूद्ध जुआ, आबकारी एक्ट के पूर्व से 3 अपराध पजीबद्ध है।
उल्लेखनीय भूमिका- आरोपी को अवैध फायर आम्र्स के साथ रंगे हाथ पकडने में सहायक उप निरीक्षक तीरथ प्रसाद बागरी, विजय शुक्ला, आरक्षक सचिन मेहरा, निकेश, पुष्पराज की सराहनीय भूमिका रही।


















