भोपाल 9 फरवरी (आरएनएस)।विकासखंड बैरसिया के ग्राम पंचायत निदानपुर के ग्राम सलोई संगराज में शासन के निर्देशों के परिपालन में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के तहत जल अर्पण कार्यक्रम का आयोजन कार्यपालन यंत्री सुदेश कुमार मालवीय के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गीताबाई जयपाल सिंह यादव सरपंच ग्राम पंचायत निदानपुर द्वारा की गई। सुरेंद्र दांगी, सचिव, अभिषेक रोजगार सहायक द्वारा कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया। जिसमें मां सरस्वती पूजा से कार्यक्रम की शुरुआत कर जल श्रृंगार, जल वंदना, जल बंधन, जल शपथ, कलश यात्रा एवं जल अर्पण किया गया।
जन प्रतिनिधियों के साथ ग्राम जल एवं स्वच्छता तदर्थ समिति के सदस्यों ग्राम की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा कार्यकर्ता तथा स्व सहायता समूह की महिलाओं एवं ग्रामीण जनों तथा ग्राम के बच्चों द्वारा भी बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
ग्रामीण महिलाओं द्वारा नल जल योजना के जल को भरकर कलश यात्रा निकाली गई तथा जल के प्रति जागरूकता हेतु रंगोली आदि की रचना की गई। ग्रामीण महिलाओं के द्वारा जल की प्रकृति की जांच फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से ग्रामीणों के समक्ष की गई।
सहायक यंत्री देवेंद्र सिंह द्वारा ग्रामीणों को नल जल योजना संचालन संधारण के लिए जानकारी प्रदान कर योजना के लंबे समय तक चलाएमान रखने हेतु ग्रामीणों को प्रतिमाह जलकर की राशि समिति को प्रदान करने हेतु प्रेरित किया गया।
उपयंत्री स्वप्निल पांडे, आयुषी अग्रवाल जिला सलाहकार विनीता आर्य, विकासखंड समन्वयक गौरव विश्वकर्मा एवं प्रयोगशाला सहायक अमित शर्मा एवं पंकज मालवीय तथा समस्त स्टाफ द्वारा कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान दिया।


















