भोपाल 9 फरवरी (आरएनएस)।कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में सीईओ जिला पंचायत इला तिवारी ने समय-सीमा पत्रों की बैठक में तिवारी ने सभी अधिकारियों को परख पोर्टल पर लॉगिन आईडी क्रियेट करने के निर्देश दिए। परख पोर्टल मध्यप्रदेश शासन का फील्ड इंस्पेक्शन के लिए बनाया गया पोर्टल है। जिसके माध्यम से सभी जिला अधिकारियों को अब मैदानी निरीक्षण के दौरान रियल टाइम में निर्धारित बिन्दुओं पर फील्ड सर्वे एवं निरीक्षण की जानकारी दर्ज करानी होगी।
टीएल बैठक में सीईओ तिवारी ने ‘Óसंकल्प से समाधान अभियानÓÓ की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी विभागीय अधिकारी प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन करते हुए अधिक से अधिक हितग्राहियिों को योजनाओं से जोड़ें। पोर्टल पर इंट्री भी सुनिश्चित करें। स्वास्थ्य एवं सामाजिक न्याय विभाग मिलकर इसी सप्ताह अर्टिफिशियल अंग वितरण के लिए कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही कलेक्टर्स – कमिश्नर्स कॉन्फ्रेंस के स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास के बिन्दुओं की समीक्षा करते हुए महिला एवं बाल एवं स्कूल शिक्षा ड्राप आउट बच्चों का स्कूल में एडमिशन सुनिश्चित करें।
तिवारी ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर 50 एवं 100 दिवस से लंबित शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, संतोषजनक तथा समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए। साथ ही सभी अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में नोट अंटेंडेंट शिकायतों पर एससीएन जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व विभाग को नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन एवं फॉर्मर रजिस्ट्री से संबंधित प्रकरणों में तेजी एवं पारदर्शिता के साथ प्रगति लाने के निर्देश देते हुए कहा कि इन कार्यों के प्रभावी निष्पादन से भोपाल जिले की रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार लाया जाए।
बैठक में डिप्टी कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी भुवन गुप्ता ने बताया कि जिला जनगणना समन्वय समिति सदस्यों के दायित्वों के आदेश जारी किए गए है। नगर जिला जनगणना अधिकारी एवं आयुक्त नगर निगम भोपाल संस्कृति जैन को बनाया गया है, जबकि इला तिवारी सीईओ जिला पंचायत को अतिरिक्त प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही एसडीएम, तहसीलदार एवं अन्य अधिकारियों को जनगणना कार्य के लिए नियुक्त किया गया है। निर्देशक जनगणना कार्य निर्देशालय मध्यप्रदेश के आदेशानुसार जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकानों का सूचीकरण एवं गणना के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण 16 एवं 17 फरवरी को नगर पालिक निगम एवं 18 एवं 19 फरवरी को जिला मुख्यालय, ग्रामीण, नगरीय चार्ज का दो चरणों में प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया जाएगा।
बैठक में एडीएम प्रकाश नायक, एसडीएम, तहसीलदार सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


















