राजनांदगांव, 10 फरवरी (आरएनएस)। जिले की थाना- पुलिस चौकी चिचोला के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के समितियो में धान खपाने हेतु अन्य राज्यों से लाये गये 2170 कटटा धान को जब्त किया गया है। उक्त धान 6 ट्रकों में लाया गया था। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा धारा- आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3,7 के तहत मामला दर्ज किया है।
छत्तीसगढ राज्य शासन के आदेशानुसार दिगर राज्य से छत्तीसगढ राज्य के समितियों में धान खपाने, बेचने हेतु अवैध रूप से लाभ प्राप्त करने धान परिवहन भण्डारा रोकने हेतु कार्यपालिका दण्डाधिकारी तहसील छुरिया (विजय कुमार कोठरी ) द्वारा टीम बनाकर दिनांक 14.01.2025 को कार्यवाही कर 6 ट्रको से 2170 कटटा धान जप्त कर पुलिस चौकी चिचोला में अपराध दर्ज कराया गया था। प्रकरण के आरोपीगण घटना दिनांक से फरार हो गये थे। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा अतिरक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव कीर्तन राठौर व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केसरीनंदन नायक के दिशा-निर्देशन पर पुलिस चौकी प्रभारी चिचोला निरीक्षक योगेश पटेल के नेतृत्व में पुलिस चौकी हमराह स्टाप के द्वारा प्रकरण के फरार आरोपी नीरज सापेकर उर्फ नीरू पिता खेमचंद सापेकर उम्र 33 साल पता ग्राम जंभूरटोला पोष्ट फ ुकीमेता तहसील आमगांव जिला गोंदिया,महाराष्ट्र, अरूण दमाहे पिता नोहर लाल दमाहे उम्र 42 साल पता ग्राम मोहनटोला वार्ड नं. 05 थाना व पोष्ट आमगांव तहसील मगांव जिला गोंदिया ;महाराष्ट्र तथा कृष्ण कुमार डोंगरवार पिता उरकुडा डोगरवार उम्र 35 साल पता ग्राम कुनबीटोला पोष्ट कावराबांध थाना व तहसील सालेकसा जिला गोंदिया महाराष्ट्र को विधिवत् गिरफतार कर न्यायालय डोंगरगढ के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया अन्य आरोपी का पता तलाश जारी है।
000


















