रायपुर, 11 फरवरी (आरएनएस)। होली पर्व के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने छत्तीसगढ़ से बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए विशेष ट्रेन सुविधा की घोषणा की है। यह होली स्पेशल ट्रेन दुर्ग और मधुबनी के बीच चलाई जाएगी, जिससे त्योहार के समय यात्रियों को सुगम यात्रा मिल सके।
ट्रेन नंबर 08753 दुर्ग-मधुबनी होली स्पेशल=
यह ट्रेन 1 मार्च 2026 को दुर्ग से रात 12:30 बजे रवाना होगी। रास्ते में रायपुर, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, धनबाद, जसीडीह, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, सकरी होते हुए 2 मार्च की सुबह 4:45 बजे मधुबनी पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 08754 मधुबनी–दुर्ग होली स्पेशल=
वापसी में यह ट्रेन 2 मार्च 2026 को सुबह 6:15 बजे मधुबनी से चलेगी। यह दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, जसीडीह, धनबाद, रांची, राउरकेला, झारसुगुड़ा, रायगढ़, चांपा, बिलासपुर और रायपुर से होते हुए 3 मार्च को दोपहर 12:45 बजे दुर्ग पहुंचेगी।
कोच संरचना=
इस स्पेशल ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें
02 एसएलआरडी
05 सामान्य (जनरल)
09 स्लीपर
02 एसी थ्री टियर कोच शामिल हैं।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं और यात्रा से पहले समय-सारणी व अन्य जानकारी की पुष्टि आधिकारिक रेलवे पोर्टल से कर लें। यह विशेष व्यवस्था त्योहार के दौरान भीड़ प्रबंधन और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।
000


















