ढाका ,12 फरवरी । बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। इस बार 51 राजनीतिक पार्टियां सत्ता हासिल करने के लिए मैदान में हैं। बांग्लादेश में करीब 12.7 करोड़ मतदाता आज अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इस चुनाव में युवाओं की भूमिका बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि लगभग आधे मतदाता 18 से 37 साल के हैं। इनमें करीब 45.7 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे।
पूर्व पीएम खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान पीएम पद के सबसे बड़े दावेदार हैं। इस चुनाव में उनकी पार्टी क्चहृक्क सत्ता की सबसे बड़ी दावेदार है। वहीं जमात-ए-इस्लामी पार्टी के नेता शिफुकर रहमान और नेशनल सिटिजन्स पार्टी (हृष्टक्क) के नेता नाहिद इस्लाम भी क्करू पद का अहम चेहरा हैं। नाहिद इस्लाम ने दावा किया है कि जमात-हृष्टक्क समेत 11 दलों का गठबंधन सरकार बनाएगा।
बता दें भारत के लिहाज से भी ये चुनाव बहुत अहम माना जा रहा है। क्योंकि काफी समय से बांग्लादेश की राजनीति में अस्थिरता का माहौल है। पिछले कुछ सालों से भारत और बांग्लादेश के संबंधों में काफी खटास आई है। अब चुनाव के बाद देखना ये होगा कि जो भी पार्टी सत्ता में आती है। वह अपने पड़ोसी देशों के साथ किस तरह के संबंध स्थापित करेगी।
00


















