रायपुर, 12 फरवरी (आरएनएस)। रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर स्थित समपार फाटक क्रमांक 403 (किमी 800/21-23), जो बैकुंठ और सिलयारी के बीच पड़ता है, 20 फरवरी 2026 से स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, उक्त फाटक के पास रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। आम जनता की सुविधा के लिए 20 फरवरी से अंडर ब्रिज को आवागमन हेतु खोल दिया जाएगा।
इसके साथ ही 20 फरवरी 2026 की मध्यरात्रि 12 बजे (24:00 बजे) से समपार फाटक संख्या 403 को स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा।
रेलवे ने बताया कि यह कदम सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, जिससे रेल और सड़क यातायात दोनों अधिक सुरक्षित और सुगम हो सकें। यात्रियों और स्थानीय नागरिकों से नए मार्ग का उपयोग करने की अपील की गई है।
0


















