०अधिवक्ताओं की समन्वय बैठक आयोजित
कोंडागांव,12फरवरी (आरएनएस)। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव किरण चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में नेशनल लोक अदालत के सफल संचालन एवं अधिकतम प्रकरणों के सौहार्दपूर्ण निपटारे हेतु मध्यस्थता केन्द्र कोण्डागांव में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेशमा बैरागी पटेल , सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गायत्री साय एवं अधिवक्ताओं की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया।बैठक का उद्देश्य नेशनल लोक अदालत के सफल एवं प्रभावी संचालन हेतु न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं के मध्य समन्वय स्थापित करना एवं अधिकतम प्रकरणों का सौहार्दपूर्ण निपटारा सुनिश्चित करना रहा। बैठक में दिनांक 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में लंबित मामलों का निस्तारण की प्रक्रिया और पक्षकारों को अधिकतम लाभ कैसे प्रदान किया जाए तथा नेशनल लोक अदालत के आयोजन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई जिसमें विशेष रूप से मामलों की छटनी कार पक्षकारों की सहमति प्राप्त करना एवं आपसी सुलह के माध्यम से मामलों का समाधान सुनिश्चत करने के संबंध में विस्तार से चर्चा किया गया।साथ ही अधिवक्ताओं को निर्देशित किया गया कि वे अपने स्तर के मामलों के त्वरित समाधान के लिए प्रयास करें और पक्षकारों को सुलह-समझौते के लिए प्रोत्साहित करे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक मामलों का आपसी सहमति से निपटारा करना है ताकि न्याय प्रक्रिया सरल, सुलभ और कम खर्चीली बन सके और इससे पक्षकारों को राहत मिल सके।
०००


















