दुर्ग, 12 फरवरी (आरएनएस)। रेलवे समपार फ ाटक संख्या 430 (कुगदा फाटक) को दिनांक 15 फरवरी से 26 फरवरी तक 12 दिनों के लिए अस्थायी रूप से बंद तक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगी ।
रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के अंतर्गत कुम्हारी से भिलाई किलोमीटर 842/8-10 (कुम्हारी से भिलाई की ओर ) स्थित मानव सहित समपार संख्या 430 कुगदा फाटक में बेहतर सड़क आवागमन सुविधा हेतु रोड अंडरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है 7 इसके फलस्वरूप यह समपार फ ाटक दिनांक 15 से 26 फरवरी 2026 तक 12 दिनों के तक सड़क यातायात के लिए पूर्णत: बंद रहेगा ।
वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में उक्त समपार फ ाटक के निकट रायपुर की ओर लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर समपार फ ाटक क्रमांक 429 (परसदा गेट) स्थित है एवं दुर्ग की ओर लगभग 2.5 किलोमीटर की दूरी पर समपार फ ाटक क्रमांक 436 (उरला गेट) पर अंडरब्रिज निर्मित है तथा उसका उपयोग आवागमन हेतु किया जा रहा है। इसलिए समपार फाटक संख्या 430 के आस-पास से आवगमन करने वाले लोगों को असुविधा नहीं होगी। रेल प्रशासन आम जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करते हुए सहयोग की आशा की है।
000


















