बालोद: 12 फरवरी 2026 (आरएनएस) जिले की तीर्थ मां गंगा मैया पावन धाम में दो दिवसीय दिव्य गौ कथा का आयोजन 12 एवं 13 फरवरी 2026 को आयोजित है। गो कथा वाचक पूज्यपाद स्वामी गोपालानंद जी की कृपा पात्र शिष्य स्वामी भरत जी महाराज पथमेड़ा (राजस्थान) होंगे। कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से 12:00 और 3:00 से 5:00 के समय में दो सत्रों में आयोजित होगी। संगीत संयोजन गुरु कृपा बल संस्कार मानस परिवार संस्कार परिसर बालोद की होगी।इस संगीत मय आयोजन में सभी सनातनी, गोभक्त, गौ रक्षक एवं पंचगव्य चिकित्सक एवं श्रद्धालु जन शामिल होंगे। क्षेत्र में गौ कथा का यह पहला आयोजन है। इस कार्यक्रम में गौ सम्मान आह्वान अभियान की विस्तृत चर्चा भी स्वामी जी गो पीठ से करेंगे।

कथा समापन अवसर पर अतिथि रूप में श्री सुबोध राठी गौ विज्ञान परीक्षा प्रांत प्रमुख के मुख्य आतिथ्य में और श्री तोमन साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) की अध्यक्षता,एवं विशेष अतिथियों श्रीमती प्रतिभा चौधरी नगर पालिका अध्यक्ष बालोद एवं श्री कमलेश सोनी नगर पालिका उपाध्यक्ष बालोद तथा रवि पांडे जी योग शिक्षक एवं पुष्पेंद्र तिवारी समाज सेवक, श्रीमती चुम्मन ठाकुर सरपंच झलमला के विशेष आतिथ्य एवं पूज्य स्वामी भारत की महाराज के सानिध्य में क्षेत्र के विशिष्ट सनातनी कार्यकर्ता ,गौ रक्षक , गौ भक्त,गोपालक एवं गौ आधारित कृषि कर रहे सामाजिक बंधुओं का सम्मान समारोह भी आयोजित है साथ में समापन समारोह के अतिथियों का आशीर्वचन भी प्राप्त होगा।
*कार्यक्रम का द्वितीय चरण* छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय विशाल पंचगव्य चिकित्सा सम्मेलन एवं मातृ पितृ पूजन दिवस का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंजपारा बालोद में 14 एवं 15 फरवरी 2026 को आयोजित होगी। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 5:30 बजे पंचमहाभूत पूजा से प्रारंभ होगी एवं 7:30 बजे तक परम पूज्य गुरुदेव डॉक्टर निरंजन वर्मा जी
कुल पीठाधीश पंचगव्य विद्यापीठम गुरुकुलम कांचीपुरम द्वारा आध्यात्मिक सत्र पंचगव्य चिकित्सा एवं गो विज्ञान पर होगा। ठीक 10:00 से पूज्य गुरुदेव डॉक्टर निरंजन वर्मा जी द्वारा गो विज्ञान एवं पंचगव्य चिकित्सा विज्ञान सहित गौ माता से निरोगी भारत विषय पर जन सामान्य को मार्गदर्शन प्राप्त होगा। 12:30 बजे से 2:00 बजे तक अतिथि सत्कार आर्शीवचन एवं गौ सेवा के क्षेत्र में विभिन्न प्रकल्पों में कार्य कर रहे समाज के गौ भक्त, गौ चिकित्सा, पंचगव्य चिकित्सा, जैविक कृषि, गोपालन एवं सनातन धर्म जागरण पर विशिष्ट कार्य कर रहे बंधु भगिनी जनों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अभिषेक गुप्ता जी अध्यक्ष अखिल (भारतीय पंचायत परिषद), अध्यक्षता श्री तुलसीराम कौशिक जी (निज सहायक मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन), विशिष्ट तिथि श्री कुलेश्वर साहू जी (सचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश पंचायत परिषद), श्री यज्ञ दत्त शर्मा जी (उपाध्यक्ष लघु वन उपज संघ, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त), श्रीमती प्रतिभा देवी चौधरी (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बालोद), श्री कमलेश सोनी (उपाध्यक्ष नगर पालिका बालोद), श्री रवि प्रकाश पांडे (योग शिक्षक एवं समाजसेवी बालोद) होंगे। परिषद भोजन अवकाश उपरांत पिछले 10 वर्षों की भांति बालोद जिले में निरंतर आयोजित हो रहे मातृ पितृ पूजन ठीक 3:00 प्रारंभ होगी। जिसमें अपने माता-पिता एवं गुरुजनों की पूजा बच्चे बच्चियों करेंगे। मातृ-पितृ पूजन के आयोजन में मार्गदर्शन योग वेदांत सेवा समिति जिला बालोद के मातृ पितृ पूजन प्रभारी भाई भोलाराम साहू द्वारा संपादित कराया जाएगा यह आयोजन अत्यंत भावना प्रधान होगी एवं पाश्चात्य संस्कृति के अंधानुकरण कर वैलेंटाइन डे मना रहे युवाओं के लिए भारतीय संस्कृति के अनुकरण हेतु दिए जाने वाला एक दिव्य मंच है जहां युवान युवतियां अपने माता-पिता के चरणों की पूजा कर वास्तविक प्रेम दिवस मना सकते हैं।
इस पूरे आयोजन में आयोजन प्रबंध में लगे आयोजन के स्वप्न द्रष्टा प्रसिद्ध समाजसेवी, मानस प्रवक्ता पंचगव्य सिद्ध डॉक्टर पुरुषोत्तम सिंह राजपूत ने संवाददाताओं को बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य सनातन धर्म की रक्षा गौ माता की महिमा एवं मानव जीवन में गौ माता की महती उपयोगिता को स्थापित करने का एक संयुक्त सामाजिक प्रयास है क्योंकि वर्तमान में गौ माता की स्थिति काफी दयनीय एवं चिंतनीय है जनमानस को इन विषयों पर गंभीर चिंतन करना चाहिए नहीं तो हम सबको आने वाले दिनों में भयानक दूर्दिन देखना और विकट समस्याओं का सामना करना पड़ेगा अगर हमने इन विषयों पर ध्यान नहीं दिया तो हमारी सनातन संस्कृति और पर्यावरण पर स्थिति निर्मित हो रहे एवं उससे होने वाले नुकसान से हमें कोई नहीं बचा पाएगा इस पूरे कार्यक्रम में आयोजन की भूमिका छत्तीसगढ़ प्रांत पंचगव्य डॉक्टर एसोसिएशन, योग वेदांत सेवा समिति बालोद, पंचगव्य चिकित्सा अनुसंधान केंद्र एवं गो तीर्थ मंगचुआ (हितेकसा) गुरुर जिला बालोद तथा आंजनेय नंदन सर्व सिद्ध हनुमान मंदिर सेवा समिति की महिती भूमिका है। उक्त कार्यक्रम की जानकारी गव्यसिद्ध फलेश्वर साहू ने दिया।



















