नईदिल्ली,13 फरवरी। नामीबिया क्रिकेट टीम के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ मैच में बेहतरीन गेंदबाज की। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के विरुद्ध दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुए इस मैच में 4 विकेट लिए। उनकी उम्दा गेंदबाजी के बावजूद भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 209/9 का स्कोर बनाया। आइए उनकी गेंदबाजी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
क्रिकबज के अनुसार, इरास्मस टी-20 विश्व कप में 4 विकेट लेने वाले चौथे कप्तान बने। उनसे पहले अफगानिस्तान के राशिद खान, न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी, और ओमान के जीशान मकसूद ऐसा कर चुके हैं। दिलचस्प रूप से राशिद ने 2 बार (4/17 बनाम न्यूजीलैंड, और 4/23 बनाम बांग्लादेश 2024) ऐसा किया है। बता दें कि विटोरी ने भारत के खिलाफ (4/20, 2007) और जीशान मकसूद ने पापुआ एंड न्यू गिनी (4/20, 2021) के खिलाफ ऐसा किया था।
भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 28 गेंदों में 52 रन की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और इतने ही छक्के भी लगाए। उनकी और ईशान किशन (61) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के बाद 209/9 का स्कोर बनाया। तिलक वर्मा ने 25 रन का योगदान दिया। यह इस टूर्नामेंट के इतिहास में भारतीय टीम द्वारा बनाया गया तीसरा सर्वोच्च स्कोर दर्ज हो गया।
००


















