० प्रदेश सरकार के मंत्री सहयोग केंद्र में मिल रहे हैं कार्यकर्ताओं से
रायपुर, 13 फरवरी (आरएनएस)। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में शुक्रवार को वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने सहयोग केंद्र में कार्यकर्ताओं के द्वारा आए आवेदनों का निराकरण करने हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया है। कई आवेदनों का तत्काल ही निराकरण किया गया। सहयोग केंद्र में वन एवं सहकारिता मंत्री श्री कश्यप ने कार्यकर्ताओं के आवेदनों का निराकरण करते हुए कहा कि सहयोग केंद्र के माध्यम से कार्यकर्ताओं के आवेदनों का निराकरण लगातार किया जा रहा है।
आज सहयोग केंद्र में 111 आवेदन आए। इस दौरान सहयोग केंद्र में 350 से अधिक कार्यकर्ता पहुंचे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामजी भारती, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, सहयोग केंद्र प्रभारी सच्चिदानंद उपासने मौजूद थे।
०




















