धमतरी, 13 फरवरी (आरएनएस)। धमतरी जिले की कुरूद पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए भारत माला रोड पुल के नीचे देशी मसाला शराब बेचते एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 29 पौवा शराब एवं नगदी सहित कुल 3,200 रुपये जप्त किया गया है।
बता दें कि पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना कुरूद पुलिस द्वारा क्षेत्र में सक्रिय निगरानी के दौरान भरदा रोड भारत माला रोड पुल के नीचे, कुरूद के पास एक व्यक्ति को अवैध रूप से देशी मसाला शराब बिक्री करते रंगे हाथों पकड़ा गया। पुछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रकाश सोनकर पिता – स्व. पंचुराम उम्र – 32 वर्ष निवासी – ग्राम नारी, थाना कुरूद होना बताया। जिसके पास से पुलिस ने 29 पौवा शराब एवं नगदी सहित कुल 3,200 रुपये जप्त किया है। मामले में आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
000१३३


















