जांजगीर चांपा, 13 फरवरी (आरएनएस)। जांजगीर चांपा पुलिस ने आज धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डराने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपियों के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (भापुसे) के द्वारा पूर्व में थाना प्रभारियों की मीटिंग लेकर असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप,सीएसपी कोतवाली सुश्री योगिता बाली खापर्डे के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में थाना कोतवाली से पुलिस टीम थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग हेतु रवाना किया गया था पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर सूचना पर अलग-अलग स्थान से 02 आरोपियों दिनेश राठौर पिता छोटे लाल राठौर 30 वर्ष निवासी नेताजी चौक जांजगीर तथा सूरज राठौर पिता राजेंद्र राठौर 28 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती जांजगीर को पकड़ा गया जिनके कब्जे से 2 नग धारदार हथियार जप्त किया गया। मामले में दोनों आरोपियों के विरुद्ध पृथक-पृथक आम्र्स एक्ट की कार्यवाही कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
000१३४


















