जांजगीर चांपा, 13 फरवरी (आरएनएस)। जिले के राहौद नगर में आज दोपहर बैंक से ढाई लाख रूपये निकालकर अपने घर जा रहे युवक को दो अज्ञात युवकों ने लूट लिया। मामले की शिकायत पर राहौद पुलिस आरोपियों की पता साजी में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 13.02.2026 को लगभग 12 बजे प्रार्थी गोपेश्वर कुमार पटेल एसबीआई बैंक पामगढ़ से 2,50,000 (ढाई लाख रुपये) नगद आहरण करने गया था। उक्त राशि प्रार्थी द्वारा ग्राम राहौद निवासी श्याम चंदेल से घरेलू कार्य हेतु उधार ली गई थी, जिसके लिए श्याम चंदेल द्वारा प्रार्थी के नाम से चेक प्रदान किया गया था लगभग 1 से से 2 बजे के मध्य प्रार्थी ने पामगढ़ एसबीआई बैंक से उक्त राशि निकालकर जाने वाला था इसी दौरान बैंक परिसर में उसकी मुलाकात अपने परिचित मिथिलेश नामक व्यक्ति से हुई, जिसके साथ वह वापस राहौद आया राहौद पहुंचकर प्रार्थी ने ग्रामीण बैंक के पास पूर्व में खड़ी अपनी साइकिल ली तथा नगदी से भरा थैला साइकिल के हैंडल में टांगकर अपने घर की ओर रवाना हुआ। इसी दौरान वहां पर दो तालाब के मध्य मार्ग में सामने से आए दो अज्ञात युवको ने गोपेश्वर से साइकिल सहित थैला छीनने का प्रयास किया तथा नगदी से भरा थैला छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना प्रार्थी द्वारा तत्काल राहौद पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने नाकेबंदी कर पातासाजी की लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आए है पुलिस कानूनी कार्यवाही कर आरोपियों की पातासाजी में लगी है।
000१३५


















