0-श्याम घाट में नगर निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने किया सादर नमन
रायपुर, 14 फरवरी (आरएनएस)। राजधानी में आज अविभाजित मध्यप्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे और छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता श्यामचरण शुक्ल की पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस कमेटी तथा महादेव घाट स्थित श्यामघाट में श्रद्धासुमन अर्पित किया। कांगे्रस ने पुलवामा में शहीद हुए लोगों को भी श्रद्धासुमन अर्पित की।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी में आज पूर्व पंचायत मंत्री अमितेश शुक्ल, प्रमोद चौबे, पंकज शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी ने पंडित श्यामाचरण शुक्ल के कार्यो को याद किया। जिला कांग्रेस कमेटी में अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी पंडित श्यामाचरण शुक्ल को श्रद्धासुमन अर्पित किया।
अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के जननायक पण्डित श्यामा चरण शुक्ल की पुण्यतिथि पर रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में रायपुर नगर निगम जोन क्रमांक 8 के सहयोग से श्याम घाट महादेवघाट रायपुरा के प्रांगण में स्थित उनके समाधि स्थल के समक्ष उन्हें सादर नमन करने संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन रखा गया, जिसमें पहुंचकर रायपुर नगर पालिक निगम के सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री जननायक पण्डित श्यामा चरण शुक्ल को पुण्यतिथि पर रायपुर नगर पालिक निगम की ओर से समाधि स्थल श्याम घाट प्रांगण में पहुंचकर सादर नमन किया। आयोजन में नगर निगम रायपुर के पूर्व पार्षद श्री मनोज कंदोई, नगर के गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकत्र्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों ने उन्हें पुण्यतिथि पर सादर नमन किया।
आर. शर्मा
०००

