0-शिवालयों में गूंजेंगे शिवकारे के नारे
रायपुर, 14 फरवरी (आरएनएस)। राजधानी में 15 फरवरी महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवालयों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। इस अवसर प्राचीन मंदिर हटकेश्वरनाथ, बुढ़ेश्वर महादेव सहित अन्य प्राचीन मंदिरों में विशेष साजसज्जा की गई है। इस अवसर भगवान भोले की सवारी निकाली जाएगी तथा अन्य कार्यक्रम होंगे।
मिली जानकारी के अनुसार महाशिवरात्रि में विशेष योग जिसके चलते भक्तों में अपार उत्साह है। इस माता पार्वती के विवाह के लेकर भी रिवाज अपनाए जा रहे हैं। भाठागांव स्थित नीलकंठ मंदिर, प्रजापति ब्रह्मकुमारी चौबे कॉलोनी, सड्डू, गायत्री मंदिर, चिंताहरण मंदिर चौबे कॉलोनी, सरोना के ऐतिहासिक मंदिर में विभिन्न कार्यक्रम होंगे।
राजधानी में विभिन्न स्थानों पर भी शिवालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जिसके चलते शिव भक्तों में अपार उत्साह है। शिवभक्त भगवान को धतूरा भांग तथा गांजा चढ़ाते हैं, जिसके चलते इनकी भी बिक्री धड़ल्ले हो रही है। इस समय अनेक मंदिरों में भण्डारा तथा ठंडाई का आयोजन किया जा रहा है।
आर. शर्मा
०००

