ऋषिकेश,14 फरवरी (आरएनएस)। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रायवाला के छठी से नवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र देहरादून का भ्रमण किया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना तथा कक्षा शिक्षण को अनुभवात्मक अधिगम से जोडऩा रहा। इस दौरान विज्ञान केंद्र के कर्मचारियों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया तथा सभी मॉडलों की कार्यप्रणाली को विस्तार से समझाया। मौके पर शशि डावरा, रमाया खान, संजीव उपाध्याय, रामचंद्र रावत तिलक राज, मनमोहन नेगी, अलका नेगी आदि उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

