ऋषिकेश,14 फरवरी (आरएनएस)। विद्या भारती के विभिन्न स्कूलों में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपने माता-पिता की आरती उतारी और पूजा के साथ परिक्रमा कर आशीर्वाद भी लिया। वक्ताओं ने बच्चों को मातृ-पितृ पूजन की महत्ता और भारतीय संस्कारों के प्रति जागरूक किया। ढालवाला स्थित पुष्पा वडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बीएसएनएल के सेवानिवृत्त एसडीओ गजेंद्र उनियाल एवं प्रधानाचार्य विजय बड़ोनी, प्रबंधक हर्षमणि व्यास ने किया। गजेंद्र उनियाल ने कहा कि यह क्षण विद्यार्थियों के लिए सुखद है। छात्र माता-पिता के प्रति अपने कर्तव्यों का पूर्ण रूप से निर्वहन करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए छात्र लक्ष्य निर्धारित कर पूरे मनोयोग से पढ़ाई करें। प्रधानाचार्य विजय बड़ोनी ने कहा कि बच्चे संस्कारी हों, इसके लिए मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया जाता है। इस दौरान छात्रों ने अपने अपने माता-पिता का पूजन कर उनकी आरती उतारी। मौके पर शिक्षक जयेंद्र प्रसाद चमोली, रुचिता सिलस्वाल, विपिन भट्ट, राकेश कुलियाल, आराधना सिंह, ममता सेमवाल, पूनम बिष्ट, अचला देवी, रोशनी देवी, शारदा देवी, भारती देवी, राजकुमारी जोशी, राज बलम पासवान, उर्मिला देवी, कुमकुम देवी, रचना रावत, पूनम देवी, सुमित्रा देवी, रुचिता, आशा देवी, लक्ष्मी देवी, विजय चंद, विशाल मणि पैन्यूली, आदेश कुमार, सुनीता देवी, पूजा गोसाईं, नीलम नौटियाल आदि उपस्थित रहे। उधर, जयदेव प्रसाद उमादत्त कुडिय़ाल सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चौदहबीघा में आयोजित मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम में छात्राओं ने अपने अपने माता पिता की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी, प्रधानाचार्या रजनी रावत, प्रदीप रावत, दुर्गा प्रसाद थपलियाल, सतीश रतूड़ी, शांति प्रकाश पांडेय, विक्रम भास्कर, कविता नेगी, कविता ध्यानी, लक्ष्मी जोशी, रेनू भट्ट, अर्चना उनियाल, विनीता बिजल्वाण, उषा घिल्डियाल आदि रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

