उत्तरकाशी,14 फरवरी (आरएनएस)। आगामी 16 फरवरी को कांग्रेस पार्टी प्रदेश की जनसमस्याओं, बेरोजगारी, महंगाई व लोकहित के मुद्दों को लेकर लोकभवन का घेराव करेगी। कूच की तैयारियों का जायजा लेने कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह पुरोला पहुंचे। उन्होंने यमुना घाटी के नौगांव, पुरोला व मोरी के पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

