जयदीप सिंह ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की जिला ईकाई का किया विस्तार
बाराबंकी,14 फरवरी (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष इंजी. जयदीप सिंह सिद्धू के आवास पर संगठन विस्तार एवं व्यापारियों के हित को लेकर मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल प्रतिनिधि कंछल ग्रुप के जनमेजय गुप्ता एवं अमर जायसवाल को जिला मंत्री एवं अमरदीप सिंह व सिद्धार्थ पाण्डेय को शहर मंत्री का उत्तरदायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन द्वारा शहर के सभी सम्मानित व्यापारियों को व्यापारी हित में मजबूती के साथ रहने का आह्वान किया गया। इस शुभ अवसर पर जिलाध्यक्ष इंजी. जयदीप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अमरेश शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा, शहर अध्यक्ष मन्नू लाल चौरसिया, शहर उपाध्यक्ष मनोज कुमार रस्तोगी, शहर उपाध्यक्ष संतोष कश्यप, शहर कोषाध्यक्ष सौरभ शर्मा, रवि द्विवेदी, शहर संगठन मंत्री संतोष कश्यप, शहर उपाध्यक्ष आदिल, अमित श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, अनुपम बाथम, अनुपम शुक्ला, नरेंद्र सोनी, किशन जायसवाल, मोहित जायसवाल सहित संगठन के कई पदाधिकारी व व्यापारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन मंत्री व शहर संयोजक अतुल गुप्ता ने किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

