जौनपुर,14 फरवरी (आरएनएस)। नगर कोतवाली क्षेत्र के सीहींपुर के पास शनिवार की सुबह करीब 9 बजे आटो और बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल हो गयें हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मछलीशहर की ओर से एक आटो आ रहा था तभी विपरीत दिशा से बाइक आ रही बाइक से टक्कर हो गई। यह हादसा एक अवैध कट के कारण हुआ है। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने सिकरारा क्षेत्र के जनवेरा गांव निवासी 28 वर्षीय विक्की यादव और इब्राहिमाबाद निवासी राकेश कुमार व एक अज्ञात घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

