-खाद्य मंत्री बोले, ‘रोलिंग बजटÓ जैसे नवाचार से वित्तीय योजना अधिक पारदर्शी और परिणामोन्मुखी बनेगी
भोपाल 18 फरवरी (आरएनएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा प्रस्तुत बजट का मुख्य फोकस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प गरीब कल्याण, युवा शक्ति, अन्नदाता, नारी शक्ति, इन्फ्रास्ट्रकचर, इन्डस्ट्री का सर्वांगीण विकास है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने कहा है कि आज प्रस्तुत बजट यह बजट सामाजिक सुरक्षा, कृषि सुदृढ़ीकरण, औद्योगिक निवेश और अधोसंरचना विकास के संतुलित संयोजन के माध्यम से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। मंत्री श्री राजपूत ने कहा है कि बजट में सभी वर्गों के कल्याण के लिए समुचति प्रावधान किये गए हैं। उन्होंने कहा है कि बजट में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के लिए गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 531 करोड़ अधिक राशि का प्रावधान किया गया है। इससे विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आयेगी। ‘रोलिंग बजटÓ जैसी नवाचार पहल से वित्तीय योजना अधिक पारदर्शी और परिणामोन्मुखी बनेगी।
मंत्री श्री राजपूत ने बताया है कि यह बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास की मजबूत रूपरेखा प्रस्तुत करता है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा प्रस्तुत यह बजट महिलाओं, किसानों, युवाओं और गरीब वर्ग के सशक्तिकरण के लिए समर्पित है। लाड़ली बहना जैसी योजनाओं के लिए बड़े प्रावधान, किसानों को सोलर पंप और प्रोत्साहन राशि, युवाओं को रोजगार के अवसर तथा शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश, ये सभी निर्णय विकास को गति देंगे। पुलिस व्यवस्था के आधुनिकीकरण, सिंहस्थ जैसे बड़े धार्मिक आयोजन की तैयारियों और ग्रामीण अधोसंरचना पर विशेष ध्यान यह दर्शाता है कि सरकार वर्तमान आवश्यकताओं के साथ भविष्य की तैयारी भी कर रही है। यह बजट प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और निश्चित रूप से प्रदेश को वर्ष 2047 तक नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

