रतलाम 17 जून (आरएनएस)।ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आरोह 2026 का समापन समारोह का आयोजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अमित कुमार की उपस्थिति में खिलाडिय़ों एवं प्रशिक्षकों को निरंतर खेलो के प्रति आगे बढऩे की बधाई दी। साथ ही ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में आरोह 2026 के प्रशिक्षकों को पुलिस अधीक्षक अमित कुमार तथा जिला खेल अधिकारी रूचि शर्मा के द्वारा ट्रेकसुट किट तथा 5000 रुपये की प्रोत्साहन राशि के डमी चेक दिये गये। कार्यक्रम में मल्लखम्ब प्रशिक्षक जितेन्द्र धुलिया, ग्रामीण युवा समन्वय दुर्गा डामोर, ममता सिंह, प्रीति चरपोटा, राशिद खान, शाहिद हुसैन, दुर्गाशंकर मोयल, मोहित पथरोड उपस्थित थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

